प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई से की मारपीट

साथ में आये नाबालिग को किया गया विधि निरुद्ध

देसी कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर वार्ड संख्या 12 में रविवार की देर संध्या बहन के प्रेम विवाह कर लेने से नाराज भाई अपने एक सहयोगियों के साथ बहनोई को सबक सिखाने उसके घर चिकनी जा पहुंचा. और बहनोई के गले में रस्सी बांधकर मारपीट करने लगा. इस बीच हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जमा हो गये. इसके बाद आरोपित युवक भागने लगा, तो उसे पकड़ लिया गया. इस क्रम में युवक के कमर से कट्टा बरामद हुआ. इधर सूचना मिलते ही कुर्साकांटा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. वहां ग्रामीणों ने कट्टा के साथ आरोपित समेत एक अन्य नाबालिग को पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में बहनोई अमित कुमार राय ने मेहंदीपुर निवासी आरोपी अजय कुमार राय समेत नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के चिकनी वार्ड संख्या 08 निवासी स्व अनिल राय की पुत्री पुष्पा कुमारी से नवंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था. इससे ससुराल वाले नाराज चल रहे थे. पीड़ित ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपित कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है. इस मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अजय कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग को विधि निरुद्ध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >