कभी भी ध्वस्त हो सकता है सुरहा धार पुल

एक बड़ी आबादी इस मुख्य सड़क मार्ग होकर आवागमन करती है

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी इलाके में सड़कों की स्थिति काफी खराब है. प्रखंड के खैरखां- समौल सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. कई पंचायतों की एक बड़ी आबादी इस मुख्य सड़क मार्ग होकर आवागमन करती है. यह महत्वपूर्ण सड़क फारबिसगंज- खवासपुर- मुड़बल्ला मार्ग से खैरखां होते हुए समौल, लहसुनगंज, हलहलिया आदि गांवों की ओर जाती है. इसी सड़क मार्ग पर स्थित सुरहा धार पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से विभागीय अधिकारियों ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है. लेकिन विभागीय उदासीनता का आलम यह है की सावधानी के लिए एक क्षतिग्रस्त होने का एक बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया इस सड़क के बनने के बाद एक बार भी इस सड़क का मेंटेनेंस कार्य नहीं हुआ है. जगह-जगह कल्वर्ट का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गया है. लेकिन अधिकारियों की नजर इस सड़क मार्ग पर नहीं है. पिछले दिनों एफडीआई के माध्यम से खैरखां-समौल पथ में सुरहा धार में क्षतिग्रस्त पुल के एप्रोच सड़क की मरम्मत करायी गयी है. विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने मरम्मत में हो रहे कथित खर्च की जांच की मांग की है. वहीं नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास ने कहा आने वाले दिनों में इस जगह नये पुल का निर्माण होगा. संबंधित अधिकारियों को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >