सुढ़ी वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक 20- प्रतिनिधि,फारबिसगंज आगामी 23 फरवरी को उत्तर बिहार के 18 जिला का दरभंगा में आयोजित होने वाली सुढ़ी वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुनील गड़ई के नेतृत्व में दरभंगा से देर शाम टीम फारबिसगंज पहुंची. इसके बाद एक होटल में राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे की अगुवाई में सुढ़ी समाज के कई प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. इसकी जानकारी देते हुए अमित पूर्वे ने बताया सुढ़ी समाज हर परिदृश्य में सबल रहने के बावजूद भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व व हिस्सेदारी नहीं होने से उचित हक नहीं मिल रहा है जिससे आने वाले समय में संकट महसूस हो रही है. सुढ़ी समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधवा मजदूर नहीं है. राजनीतिक शोषण कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा. अपनी दशा बदलने के लिए दिशा परिवर्तन संभव है जो दल उचित प्रतिनिधित्व देगा उनके साथ रहेगी ऐसे कई गंभीर और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आगामी 23 फरवरी रविवार को दरभंगा में उत्तर बिहार के 18 जिला के सुढ़ी प्रतिनिधि एक जुट होंगे. उक्त सम्मेलन में फारबिसगंज सहित अररिया जिला से भी बड़ी संख्या मेंसुढ़ी प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बैठक में मुख्य रूप से फारबिसगंज सुड़ी समाज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य सुबोध गुप्ता,प्रधान महा सचिव पप्पू कुमार नायक,जिला सचिव रामबाबू महथा,कार्यसमिति सदस्य पप्पू प्रधान, दीपक खर्गा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
