सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

बाइक की टक्कर से हो गयी थी घायल

परवाहा. अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर हांसा चौक के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को पहले रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अररिया व फिर पूर्णिया रेफर किया गया. पूर्णिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के महिषैली वार्ड संख्या 03 निवासी दरखशा पिता मो सज्जाद के रूप में हुई है. मिर्जापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इरशाद राही ने इलाज के दौरान छात्रा की मौत की पुष्टि की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी. तभी हांसा चौक के पास एक बाइक की टक्कर से वह घायल हो गयी. बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना रानीगंज थाना क्षेत्र का है. वहीं रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >