आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता पर सख्ती

डीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

अररिया. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस क्रम में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत लाभुकों को पोषाहार, टीकाकरण व स्कूल पूर्व शिक्षा जैसी सरकारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराया जाना चाहिये. बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. साथ ही आभा आईडी में न्यूनतम उपलब्धि वाले चार परियोजनाओं क्रमशः नरपतगंज, कुर्सकांटा, रानीगंज व सिकटी के वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर से जुड़े ऐसे लाभुक जिनका आधार नहीं बना है या उसमें त्रुटि है. इसके समाधान के लिये सभी प्रखंडों में अविलंब आधार कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों को 24 घंटे के भीतर निष्पादित करने के सख्त निर्देश दिया. बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कुणाल श्रीवास्तव, सोहेब रूमी, अनुज रंजन व संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

पर्यवेक्षिका नियोजन से संबंधित औपबंधिक मेधा सूची शीघ्र प्रकाशित करने का निर्देश

अररिया. संविदा आधारित सेविका प्रोन्नति के तहत महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन को लेकर जिलाधिकारी सह चयन समिति के अध्यक्ष विनोद दूहन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची शीघ्र प्रकाशित की जाये. उक्त सूची में यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो, तो जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आपत्ति जमा करा सकेंगे. बैठक में बताया गया कि संविदा आधारित सेविका प्रोन्नति से बहाल होने वाली महिला पर्यवेक्षिका के लिए कुल 127 अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेघा सूची जारी की जा रही है. बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीईओ सहित जिला परिषद सदस्य कलवी देवी सहित अन्य उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >