वर्कशॉप से एक लाख के स्पेयर पार्ट्स की चोरी

चोरी का घटना शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरी का घटना शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद 26-प्रतिनिधि,फारबिसगंज फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के रामपुर ओवरब्रिज के समीप स्थित बजाज कामर्शियल ऑटो के अधिकृत शोरूम आरके बजाज के वर्कशॉप के छत का चदरा काट कर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कीमती स्पेयर पार्ट्स की चोरी कर ली. घटना के संदर्भ में आरके ऑटो शो रूम में प्रोप्राइटर लक्षमण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शोरूम को बढ़ा कर वे और उनके सभी कर्मी अपने अपने घर चले गये जब शुक्रवार के सुबह में शोरूम को खोला तो देखा कि स्पेयर पार्ट्स कक्ष का ताला टूटा हुआ है सारा पार्ट्स बिखरा पड़ा है व कीमती पार्ट्स गायब हैं. चोरों ने छत का चदरा काट कर 01 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि उससे पूर्व वर्ष 2024 में भी उनके शो रूम में चोरी की घटना की अंजाम दिया गया था. ईधर आरके ऑटो में घटित चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही अमित शर्मा,युवराज शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा सहित अन्य शुभचिंतकों ने पहुंच कर शो रूम के प्रोपराइटर लक्षमण शर्मा से शो रूम में घटित चोरी की घटना की जानकारी ली. ईधर स्थानीय थाना के अनि रंजन कुमार सिंह ने शोरूम के प्रोप्राइटर से चोरी की घटना की जानकारी ली. ———– मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ कर राशि चुरायी 27-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के पटेल चौक व महावीर चौक के मध्य में रेलवे संपार फाटक के समीप स्थित बाबा विश्व कर्मा मंदिर में लगे दान पेटी में रखी राशि की चोरी कर ली. मंदिर का देखभाल कर रहे कमेटी के सदस्यों में प्रभु कुमार प्रभाकर,पिंटू कुमार साह, महेश्वर ठाकुर, तपन कुमार सहित अन्य ने बताया कि शनिवार के सुबह में जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दान पेटी बाहर मंदिर के बरामदे पर ताला टूटा हुआ फेंका है और उसकी राशि गायब है साथ ही एक फूल का लोटा भी गायब है. अंदर रखे ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >