कुर्साकांटा. विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव का अनिश्चित कालीन बदस्तूर जारी रहने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को जाति प्रमाण पत्र,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक कागजातों को लेकर लाभार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर छात्रों को नामांकन समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में लगने वाले आवश्यक कागजात के निर्माण में परेशानी का सामना करना पड़ता है. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि जारी विभागीय निर्देश के आलोक में अनिश्चित कालीन हड़ताल में शामिल ग्राम पंचायत सचिव शीघ्र ही योगदान लेने की जानकारी मिली है.
पंस की हड़ताल से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनना ठप
लोगों को हो रही परेशानी
