एसएसबी ने बरामद किया 65 किलो गांजा

गांजे की बढ़ गयी है तस्करी

18- प्रतिनिधि, बथनाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी के बीओपी तैलयारी के जवानों ने शनिवार की देर रात्रि सोनापुर पंचायत अंतर्गत कोचगामा गांव के पोखरिया बस्ती स्थित प्राथमिक स्कूल स्कूल से 65 किलो गांजा बरामद किया. बताया गया कि सीमा पीलर संख्या-182 के समीप प्राथमिक स्कूल परिसर में तस्करों ने कुछ बोरियों में गांजा छिपाकर रखा था. सूचना के आधार पर एसएसबी ने बोरे को खोल कर देखा तो गांजा पाया गया. जिसे कैंप लाया गया वहां वजन करने के बाद 65 किलो गांजा पाया गया. जिसे जब्त कर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए रविवार को बथनाहा थाना को सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >