-3-प्रतिनिधि, जोगबनी एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के कार्य क्षेत्र में स्थित महादलित टोला में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. पशु चिकित्सा शिविर में डॉ रामशरण राम टीवीओ फारबिसगंज ने सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं की निःशुल्क जांच की. उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के कर्मी ने स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया. पशु चिकित्सा शिविर में 46 सीमावर्ती पशुपालकों के 123 पशुओं का इलाज किया गया. इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण व वाहिनी के 11 अन्य बल कर्मी शिविर में मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
