एसएसबी ने महिलाओं को किया सम्मानित

महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का किया आयोजन

जोगबनी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसबी ने कई कार्यक्रम आयोजित किये. सर्वप्रथम बीएसपी गेट से जोगबनी थाना तक स्थानीय महिलाओं व एसएसबी की महिला बल ने साइकिल रैली निकाली. इसके बाद एसएसबी द्वारा मोटिवेशनल कोर्स सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं रविवार को मॉडल गांव बघुआ में एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा, जिला प्रशासन अररिया व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि नरपतगंज के विधायक देवयंती यादव, एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार व जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभू रजक ने जोगबनी नगर परिषद की अध्यक्ष रानी देवी, जेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान, समाजसेवी माला मिश्रा, डॉ सबरजीत निरंजन व डॉ रेशमा अली, डॉ तसनीम डोलटी, डॉ लीला, राशि भारद्वाज सहित अन्य महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >