खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद व ऊंची कूद का हुआ आयोजन

अररिया. भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय की जिला इकाई मेरा युवा भारत अररिया के सौजन्य से सोमवार को अररिया कॉलेज स्थित स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया. इस खेल प्रतियोगिता में जिला के सभी प्रखंड से चिन्हित व विजेता खिलाड़ी शामिल हुए. इस खेलकूद में वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार. अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम दयाल पासवान, प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक पाठक, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम साह, गुलेंद कुमार शामिल हुए. मौके पर युवा राष्ट्रीय कर्मी व राम कुमार झा भी मौजूद थे. सभी शिक्षकों व अतिथियों को आयोजक द्वारा धन्यवाद दिया गया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी है. आज खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के बेहतर अवसर मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >