सिकटी. विभागीय निर्देश के आलोक में कुष्ठ रोगी खोज अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के बोकंतरी महादलित समुदाय के बीच विशेष कैप का आयोजन किया गया. महादलित समुदाय के बीच कुष्ठ रोग के छिपे हुए मामलों को खोजने व समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर व सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया. इस मौके पर आरबीएसके टीम के डॉ फराज अंजुम, टीएफआइटी के केएन दास गुप्ता, विजय यादव, एएनएम विभा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान शिविर में त्वचा की जांच की गयी व मामलों के पुष्ट होने पर नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करायी गयी. इसमें संचारी रोगों से बचाव का सुझाव देने के साथ-साथ मरीजों का उपचार कर दवा दी गयी. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की.
महादलित टोले में विशेष कैंप का आयोजन
चलाया गया सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान
