जोगबनी स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट, सुरक्षा व यात्रियों के ठहराव की खास व्यवस्था

- रात भर चलता रहा अधिकारियों का बैठकों का दौर

– रात भर चलता रहा अधिकारियों का बैठकों का दौर

जोगबनी. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए सीमावर्ती शहर जोगबनी के स्टेशन पर भी भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा की खास व्यवस्था की गयी. स्टेशनों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ, एसएसबी, एनडीआरएफ के साथ साथ जोगबनी नगर परिषद के कर्मियों को भी अतिरिक्त संख्या में तैनात किया गया है.

रात भर चला बैठकों का दौर

वहीं सीमावर्ती शहर होने से जहां जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जोगबनी स्टेशन पहुंच रहे हैं, तो वही सीमांचल ट्रेन के जोगबनी स्टेशन से खुलने से भी इस स्टेशन पर भीड़ काफी बढ़ी हुई है. इसी भीड़ को मैनेज करने के लिए सोमवार को जहां जिलाधिकारी व एसपी भी जोगबनी स्टेशन पहुंचकर रेल अधिकारियों से बैठक की व भीड़ मैनेजमेंट के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये. वहीं रात को सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जोगबनी थानाध्यक्ष, जीआरपी, आरपीएफ, एसडीआरएफ व एसएसबी के अधिकारी बैठक कर भीड़ को किस प्रकार नियंत्रित किया जाय इसको लेकर बैठक की गयी. वहीं सीजीएस अक्षय सिंह ने बताया की बैठक में भीड़ मैनेजमेंट के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ ही जिला प्रशासन, एसएसबी, एनडीआरएफ व नप कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोड़ दिया गया. वहीं उन्होंने बताया की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया गया है. साथ ही होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित की गई है.

मंगलवार को सुबह पहुंची ट्रेन

वहीं सोमवार को जोगबनी पहुंचने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन 21 घंटे लेट 05 बजकर 09 मिनट पर जोगबनी स्टेशन पहुंची. वहीं भीड़ मैनेजमेंट टीम द्वारा सभी यात्रियों को कतारबद्ध कर ट्रेन पर चढ़ाया गया जिससे की सभी यात्री आराम से ट्रेन पर चढ़े. वही सीजीएस अक्षय सिंह ने बताया की जोगबनी स्टेशन से कुल 1595 जेनरल टिकट कटा वही 690 लोगो ने जोगबनी स्टेशन से रिजर्वेशन करवाया था. सभी यात्रियों को बड़े आराम से ट्रेन पर चढ़ाया गया साथ ही सभी बोगी में स्कॉट टीम भी तैनात रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >