एसपी ने की दो दर्जन मामलों की सुनवाई

कई मामलों का किया ऑन द स्पाॅट निष्पादन

-17- प्रतिनिधि, अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार द्वारा शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यालय में मौजूद दो दर्जन के करीब महिला-पुरुष फरियादियों के मामले की जन सुनवाई की गयी. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उनके द्वारा किया गया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि वे सप्ताह में 02 से 03 बार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक से अधिक मामले की जनसुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ भी पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >