एसपी ने की दर्जनों मामलों की सुनवाई

भारी संख्या में पहुंचे थे फरियादी

-15- प्रतिनिधि, अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम भी मौजूद थे. कार्यालय में मौजूद 1.5 दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुषों फरियादियों के मामलों की जन सुनवाई की गयी. एसपी के द्वारा लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गयी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. वहीं मौजूद मुख्यालय डीएसपी ने लैपटॉप से ऑनलाइन कांड संख्या व आवेदन से सत्यापन जांच किया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक से अधिक मामले की जनसुनवाई संभव हो रहा है व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ भी पहुंच रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >