एसपी ने रानीगंज थाने का किया औचक निरीक्षण

एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को रानीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया. एसपी के पहुंचते ही रानीगंज पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

परवाहा. एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को रानीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया. एसपी के पहुंचते ही रानीगंज पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने पुलिस कर्मियों से मिलकर हालचाल जाना. इसके बाद थाना के आवासीय परिसर का भी घूमघूम कर जायजा लिया. साथ ही केस के अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना के सभी रिकॉर्ड को देखा. साथ ही फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि लंबित कांडों का भी रिव्यू किया जा रहा है. फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिया कुमारी, सरोज वर्मा, मोहन शर्मा, शेख हसीना आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >