अररिया में 155 घरों पर लगा सोलर पैनल, 69 आवेदकों का काम अब भी लंबित

अररिया जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 155 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं, लेकिन 69 घरों में काम अभी भी बाकी है. जिला पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात दिनों के भीतर अधिष्ठापन पूरा करने का निर्देश दिया है. यह योजना घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर सोलर पैनल लगाने का अवसर प्रदान करती है.

अररिया : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अररिया जिले में अब तक 155 घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है. वहीं 69 आवेदकों के घरों पर अभी अधिष्ठापन कार्य लंबित है. लंबित कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी स्वीकृत आवेदकों के घरों पर अगले सात दिनों में सोलर पैनल लगाने का निर्देश दिया है.

69 घरों में सोलर पैनल लगना बाकी

जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति की स्थिति और सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रगति की समीक्षा की गयी.

बैठक में बताया गया कि जिले में 69 आवेदकों के घरों पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन लंबित है. इनमें 58 आवेदकों को पिछले सात दिनों के दौरान स्वीकृति मिली है.

डीएम ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि स्वीकृति प्राप्त सभी आवेदकों के घरों पर सात दिनों के अंदर हर हाल में सोलर पैनल लगाने का काम पूरा कराया जाए. उन्होंने अनावश्यक देरी नहीं करने और संबंधित कार्यदायी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर समय-सीमा में काम पूरा कराने को कहा.

एजेंसियों की अनुपस्थिति पर डीएम नाराज

समीक्षा बैठक में अधिष्ठापन कार्य से जुड़ी कुछ एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

साथ ही अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने को कहा गया, ताकि स्वीकृति मिलने के बाद लाभुकों को सोलर पैनल लगाने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.

98 हजार रुपये तक मिलती है सब्सिडी

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है.

योजना के तहत:

  • 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 40 हजार रुपये तक सब्सिडी
  • 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये तक सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है.

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार और राजेश प्रियदर्शी, सभी सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, जिला प्रबंधक जीविका अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >