30 हजार नशीली कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी एसएसबी व बथनाहा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी एसएसबी व बथनाहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है. रेलवे गुमटी के पास भद्रेश्वर टोल प्लाजा के नजदीक गश्ती दल ने एक जीप टैक्सी को रोका. तलाशी के दौरान वाहन से प्रतिबंधित 30,000 नशीली कैप्सूल बरामद की गयी. मौके से तस्कर मो इदरीस, डुमरिया, थाना नरपतगंज निवासी को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी ने बरामद नशीली दवा, एक मोबाइल व जीप को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर व जब्त सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >