15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मानिकपुर गांव के वार्ड नौ में छापेमारी

नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस व फुलकाहा बीओपी एसएसबी कैंप के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर गांव के वार्ड नौ में छापेमारी कर 15 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. दो तस्कर पुलिस को देखते भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव निवासी संतोष कुमार भगत पिता किशोर भगत बताया जा रहा है. फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फरार तस्कर को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >