बिहार के अररिया में 2.157 किलो कोबरा विष के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

Bihar News: अररिया जिले में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा सांप के 2.157 किलोग्राम विष की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस संयुक्त अभियान में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिससे वन्यजीव अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है.

Bihar News: (मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कोबरा सांप के विष की तस्करी में शामिल छह तस्करों को धर दबोचा है. इस संयुक्त अभियान को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सहयोग से अंजाम दिया गया. जिसमें 2.157 किलोग्राम कोबरा विष, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कसी तस्करी पर नकेल

गुरुवार को अररिया वन प्रमंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह कार्रवाई 7 मई को अररिया, फारबिसगंज और किशनगंज वन प्रक्षेत्र की संयुक्त टीमों द्वारा की गई. यह छापेमारी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित कोबरा सांप के विष की अवैध तस्करी रोकने के उद्देश्य से की गई थी. कोबरा सांप का विष अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक मूल्यवान होता है और इसका इस्तेमाल कई गैरकानूनी गतिविधियों, जैसे अवैध दवाओं और तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में किया जाता है.

कोबरा का विष

पूछताछ जारी, वन विभाग की सतर्कता बढ़ी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वन विभाग का कहना है कि इस सफलता से क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने की दिशा में एक मजबूत संदेश जाएगा.

स्थानीय लोगों ने सराहा अभियान

स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस कार्रवाई की प्रशंसा की है और वन्यजीव संरक्षण के लिए सख्त कदमों की आवश्यकता पर जोर दिया है. वन विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के अपराधों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में एक ही प्रमाण पत्र पर 11 शिक्षक बहाल, तीन BEO को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >