नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के राजगंज एमपी चौक के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रैक्टर में ठोकर मार दी. ठोकर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं कार पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य नरपतगंज में भर्ती कराया. हालांकि घटना के बाद कुछ देर के लिए एक साइड सड़क अवरुद्ध हो गया. मौके पर पहुंचे पुलिस ने अवरुद्ध सड़क को चालू कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया गया है.
सड़क हादसे में छह लोग घायल
घायलों का चल रहा इलाज
