आग से छह घर जले, तीन लाख का नुकसान

प्रखंड क्षेत्र की कुजरी पंचायत के कुजरी गांव में सोमवार की शाम आग लगने से पांच परिवारों का छह घर जल गये.

पलासी. प्रखंड क्षेत्र की कुजरी पंचायत के कुजरी गांव में सोमवार की शाम आग लगने से पांच परिवारों का छह घर जल गये. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों व दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार कुजरी गांव में सोमवार की शाम अचानक आग लगने से जुम्मन, रमजान, शमसाद, इस्माइल का आधा दर्जन घर जल गया. इस घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी है. सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को स्थल जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. —————– एक वारंटी गिरफ्तार पलासी. पुलिस ने सोमवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी चंदन कुमार यादव गांव बेलबाड़ी काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >