पुलिस सप्ताह पर सिकटी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

सिकटी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया.

सिकटी. सिकटी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को शराब नहीं पीने की सलाह दी. वहीं थानाध्यक्ष ने जागरूक करते हुए नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. कई जगह रैली के माध्यम से शराब, चरस, स्मैक के कारोबार में मिलने वाली सजा की जानकारी देते हुए इस धंधे से दूर रहने को कहा गया. इस दौरान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से पब्लिक व पुलिस के बीच की दूरी कम हो व एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने पर बल दिया. थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस पर अलग-अलग रूप में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >