Araria जलजमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
जलजमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
फारबिसगंज (अररिया) से मो
कलीमउद्दीन की रिपोर्ट
Araria
News : जलजमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. शहर के मध्य में हॉस्पिटल रोड के समीप अवस्थित अति महत्वपूर्ण फुलवरिया हाट में के मुख्य सड़क पर नाला के पानी के जलजमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने मंगलवार को दुकानों को बंद रख कर हड़ताल कर हॉस्पिटल रोड मुख्य सड़क पर धरना दे कर सड़क जाम कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने फुलवरिया हाट को नप के विकास से बचाओ का नारा न केवल नारा लगाया बल्कि मुख्य सड़क पर उक्त नारा लिखा हुआ बोर्ड भी लगा दिया. प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि हाट के सामने व हॉस्पिटल रोड के किनारे अवस्थित नाला का कीचड़ युक्त गंदा पानी हाट में प्रवेश करने वाले मुख्य सड़क पर लग जाने से ग्राहक हाट में नही आ रहे हैं जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रहा है.कहा कि लगभग 09 महीना से नाला के कीचड़युक्त गंदे पानी के जल जमाव से वे लोग परेशान है लेकिन नप प्रशासन जल निकासी को ले कर कई समुचित व्यवस्था या समाधान नही कर रही है. नप प्रशासन के द्वारा केवल आश्वासन ही मिलता रहा है लेकिन आज तक गंदे नाले के जल जमाव से निजात दिलाने के लिए कोई समाधान नही किया गया.