शाश्वत को तबला वादन में मिला द्वितीय स्थान

द्वितीय स्थान लाने पर लोगों ने दी बधाई

फारबिसगंज. प्रयाग संगीत समिति द्वारा 63वीं देश राज डॉ मेजर रंजीत सिंह की स्मृति में शताब्दी वर्ष 2026 के तहत प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय संगीत व नृत्य प्रतियोगिता में अररिया के शाश्वत सौर्य ने तबला वादन में दूसरा स्थान प्राप्त परिवार का नाम रोशन किया है. शाश्वत सौर्य हरिपुर पंचायत निवासी प्रफुल्ल कुमार दास के पुत्र हैं. शाश्वत सौर्या स्थानीय शिक्षण संस्थान पाय वर्ल्ड स्कूल के वर्ग छह के छात्र हैं. जबकि वे कला भारती संगीत महाविद्यालय फारबिसगंज में तबला में प्रथम वर्ष के छात्र हैं. शाश्वत सौर्या के पिता ने बताया कि प्रयागराज में संपन्न हुए उक्त प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिसमें बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से उनके पुत्र शाश्वत सौर्या ने भी भाग लिया था. कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि में आइएएस सौम्या पांडेय व विशिष्ट अतिथियों में प्रयाग संगीत समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव अरुण, कोषाध्यक्ष कुशलकांत, मनोज कुमार, कुमार, रजिस्टार प्रदीप कुमार सहित अन्य ने अपने हाथों से शाश्वत सौर्या को प्रमाण पत्र भेंट कर उज्ज्वल उज्ज्वल भविष्य कर शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >