जोकीहाट. जनता दल यूनाइटेड के द्वारा जोकीहाट प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मो शाहबाज आलम को पुनः दूसरी बार जोकीहाट प्रखंड का जद यू अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर पार्टी की ओर से प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कारी इम्तियाज शामिक और निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उमेश पासवान मौजूद थे. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम ने कहा कि पार्टी के नेता और सदस्यों ने मुझ पर विश्वास करते हुए दुबारा ये जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए पूरे जनता दल यूनाइटेड परिवार का शुक्रिया अदा करते हैं. शाहबाज आलम को पूर्व मंत्री मंजर आलम, शौकत अली, जोकीहाट प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
शाहबाज आलम दोबारा बने जोकीहाट जदयू प्रखंड अध्यक्ष

शाहबाज आलम दोबारा बने जोकीहाट जदयू प्रखंड अध्यक्ष
Copied link
लोगों ने दी बधाई