-27 प्रतिनिधि,कुर्साकांटाप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या 05 में बुधवार की देर रात आग लगने से सात घर जल गये. घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन के साथ बेटी की शादी को लेकर खरीद कर रखा फर्नीचर, आलमीरा, इलेक्ट्रानिक सामान के साथ तीन लाख नdद भी आग की भेंट चढ़ गये. अगलगी पीड़ितों में शामिल मो हरीश पिता मो सलीम ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी. लड़के वालों को उपहार स्वरूप देने के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान सहित नगद 3 लाख रुपये जल गया. पीड़ित ने बताया कि सुबह के समय जब नींद खुली तो देखा घर के चारों तरफ से आग की लपटें निकल रही है. हो हल्ला करने पर आस पास के ग्रामीण जमा हुआ तो काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया कि आग से लगभग 15 लाख रुपये की क्षति हुई है. वहीं शादी वाले घर में इतनी बड़ी घटना से सारा परिवार शोकाकुल है.सभी इसी सोच में हैं कि अब शादी कैसे की जाएगी।वहीं अन्य अग्निपीड़ितों में मो फिरोज व मो अफरोज शामिल हैं. सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आगलगी की जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को आगलगी स्थल का निरीक्षण को लेकर भेजा गया है. प्राप्त स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अग्नि पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक के साथ मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा.
———बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
परवाहा. रानीगंज पुलिस ने बुधवार को फरियानी नदी के सरवाहा मुशहरी टोला घाट से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे, बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त महिंद्रा ट्रैक्टर बिना नंबर का फरियानी नदी सरवाहा मुशहरी टोला घाट से अवैध बालू खनन कर ट्रेलर पर ले जा रहा था. मौके पर पहुंचकर दारोगा रविप्रकाश द्विवेदी सहित पुलिस बल के द्वारा ट्रैक्टर व ट्रेलर को जप्त कर थाना लाया गया है.बालू लदे ट्रैक्टर पुलिस द्वारा जब्त किए जाने के बाद खनन माफियों में भय का माहौल है. इधर थानाध्यक्ष एनके यादवेंदु ने बताया कि बालू लदे एक बिना नंबर का ट्रैक्टर को जब्त किया गया है,साथ हीं खनन पदाधिकारी अररिया व परिवहन पदाधिकारी अररिया को रिपोर्ट कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
