छात्रों को नियमित रूप से पोशाक में भेजें स्कूल

अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

18-प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज के पचीरा पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय कमलपुर में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति, अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार झा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ चंदन प्रियदर्शी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट आगंतुकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान से आगंतुक का अभिनंदन किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र 2025 – 26 में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना व उक्त सत्र के लिए विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों के पठन-पाठन से संबंधित वार्षिक कार्य योजना तैयार करना था. जिससे कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अध्यक्ष ने उपस्थित सभी अभिभावकों को अपने अपने बच्चे को नियमित रूप से ससमय पोशाक में विद्यालय भेजने का अनुरोध किया. रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ रोहित कुमार व अरविंद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों का मेडिकल जांच किया गया. इस बैठक में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रूबी देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक मदनेश्वर लाल कर्ण, विनोद कुमार वर्मा, नवकांत झा, बलभद्र झा, सुनील कुमार झा, इमरान बाबू, रघुवंश झा, श्री राकेश कुमार सिंह, एचएम शिव कुमार भगत, बिरजू कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, कुमार सुभाष, भावना कुमारी साह, कौशिकी सिंह, दरखशां फातिमा, आइसीटी इंस्ट्रक्टर विनीत आनंद, अरविंद कुमार भारती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >