आरएसएस ने मनाया घोष दिवस

शिव अर्चना रचना प्रस्तुत किया

29- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज स्थित रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय स्थित शिव मंदिर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिव अर्चना रचना प्रस्तुत किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश भर में अखिल भारतीय घोष दिवस मना रहा है. इस अवसर पर फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय शिव मंदिर में संघ के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए. कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ को शिव अर्चना रचना प्रस्तुत की. घोष संचालन के साथ नगर भ्रमण करते हुए स्वयंसेवक मंदिर से बड़ा शिवालय तक पहुंचे. बौद्धिक कर्ता विभाग सह संघचालक रामकुमार केसरी ने कहा संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है इस संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए काम करेगा जो इस प्रकार हैं. सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली व नागरिक कर्तव्य. साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्यादेवी होलकर, रानी दुर्गावर्ती और अनुकूल चंद ठाकुर के सत्संग अभियानों पर भी चर्चा होगी. संघ समाज में शांति का भाव और परस्पर सौहार्द् के लिए भी काम करता रहेगा. ———————– राजद ने चलाया सदस्यता अभियान फारबिसगंज. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद द्वारा राजद का सदस्यता अभियान लगातार जारी है. प्रखंड के रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में अतिपिछड़ा,पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों को राजद का सदस्यता दिलाया. राजद नेता श्री आनंद ने कहा की राजद समाजवादी विचारधारा की पार्टी है जो समाज के हर वर्ग और जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है. राष्ट्रीय जनता दल हमेशा चाहती है कि समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चले,उन्हें सम्मान और राजनीतिक अधिकार व हिस्सेदारी दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >