राजस्थानी संगीत पर मचाया धमाल

होली मिलन समारोह आयोजित

फारबिसगंज. फारबिसगंज शहर में रंग, उमंग व सामाजिक सौहार्द्र के विविध आयोजन चल रहे हैं. मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों व मंदिरों में मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कहीं बृज के लोकगीतों पर लोग झूमते नजर आये तो कहीं चंदन, अबीर व पुष्पवर्षा के बीच आध्यात्मिक वातावरण बना.कई संस्थाओं ने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों व समाज सेवा का संदेश दिया. जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता को सशक्त करने का संदेश दिया. इसी क्रम में स्थानीय समाजसेवी मातादीन कंदोई के आवासीय परिसर में मस्ताना ग्रुप के सदस्यों द्वारा होली आयो फगुणियों, होली चंग धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित होकर राजस्थानी संगीत पर जमकर धमाल मचाया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मातादीन कंदोई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद मस्ताना ग्रुप के कलाकारों ने चंग की थाप पर एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर मनीष पुगलिया, श्रीयांश बैद, मनीष पारीक, संजय अग्रवाल, संतोष मिश्रा, संजय केशरी, पार्षद मनोज सिंह, पवन शर्मा, पंडित अभिषेक दुबे, अजातशत्रु अग्रवाल, निर्मल सेठिया, विनोद सेठिया, ई.आयुष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पिंटू राजगढ़िया, दीपु फौगला, गौतम टोनी, रौशन सेठिया, पवन कंदोई, महेश अग्रवाल, शुभम फिटकरी, बंटी राखेचा, हेमंत चिंडालिया, दीपक समदरिया, पिंटू दुगड़, अमित केडिया, अंजनी गौतम सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >