सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

समाचार प्रेषण तक शव की नहीं हुई है पहचान

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा के ताराबाड़ी-सौरगांव मार्ग पर सुखसेना स्थित ईंट भट्टा के समीप ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं चालक, चालक की पत्नी व पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर सूचना पर पहुंची कुर्साकांटा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं घायल को गोरे कुमार पिता नरेश मोहन झा, पत्नी नीतू कुमारी व पांच वर्षीय पुत्र शिवाजी कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >