ज्यादा से ज्यादा मामलों का करें निबटारा

लोक अदालत की सफलता को ले जिला जज ने की बैठक

-8- प्रतिनिधि, अररिया आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर गुरुवार की संध्या प्रिंसिपल जिला सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने अपने प्रकोष्ठ में डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल जिला सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पक्षकारों की मौजूदगी व उनके सहमति से अधिकाधिक सुलहनीय मामलों का निबटारा करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये. बैठक में फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज अविनाश कुमार, उत्पाद न्यायधीश-02 संतोष गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र कुमार चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, शादाब समर गोश, मुकेश कुमार, प्रभात, मिथिलेश कुमार दास सहित जूनियर डिवीजन के सिविल जज हर्ष चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >