जयंती पर याद किये गये रवींद्र नाथ टैगोर

लोगों ने उनकी जीवनी पर डाला प्रकाश

-9-प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत बीइओ प्रमोद कुमार झा मौजूद थे. कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों,साहित्य प्रेमियों, शायरों व गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम गुरुदेव टैगोर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. इस मौके पर बिनोद कुमार तिवारी, मनीष राज, हरिशंकर झा, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, दिवाकर कुमार दिवाकर, बिनोद कुमार तिवारी, रघुनंदन मंडल, सुनील दास,हरिनंदन मेहता, शिवनारायण चौधरी, अरविंद ठाकुर, शिवराम साह, टिंकू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >