रानीगंज नप के हाट की बंदोबस्ती 17 को

अधिक बोली लगाने वाले को मिलेगा डाक

परवाहा. रानीगंज नगर पंचायत के बरबन्ना व बस स्टैंड का डाक 17 मार्च को होना है. यदि किसी कारणवश 17 मार्च को डाक नहीं हो सका तो पुनः 19 व 20 मार्च को होगा. इसको लेकर नपं के कार्यालय से पत्र जारी कर बताया गया है कि नगर पंचायत रानीगंज सैरात की अस्थायी बंदोबस्ती खुली डाक द्वारा वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए नगर पंचायत रानीगंज के शर्तों के अधीन 17 मार्च को दिन के एक बजे नगर पंचायत रानीगंज के कार्यालय में सक्षम प्राधिकार के समक्ष की जायेगी. इच्छुक व्यक्ति, संस्था निर्धारित तिथि व समय पर डाक में भाग ले सकते हैं. इस तिथि को निम्नांकित सैरातों की अस्थायी बंदोवस्ती अलग-अलग की जायेगी. सैरात की बन्दोबस्ती उपरोक्त निर्धारित तिथि को नहीं हो पायेगी तो इसके लिए पुनः 19 मार्च को दिन के एक बजे में नगर पंचायत रानीगंज के कार्यालय में की जाएगी. इसके बाद भी डाक नहीं होने की स्थिति में पुनः 20 मार्च को दिन के एक बजे नगर पंचायत रानीगंज के कार्यालय में की जायेगी. उपरोक्त तिथि को डाक नहीं होने की स्थिति में प्रत्येक कार्य दिवस को उपर्युक्त निर्धारित समय व स्थान पर सम्पन्न की जाएगी. इसके लिए अलग से कोई सूचना प्रकाशित नहीं की जाएगी तथा डाक में निर्धारित समय पर भाग लेने की दायित्व इच्छुक व्यक्तियों की होगी. बरबन्ना हाट रानीगंज के लिए 62,15,000 रुपये व बस स्टैंड के लिए 12,97,500 की राशि रखी गई है. नपं के इओ सचिन कुमार ने बताया कि तय राशि से अधिक की बोली लगाने वाले को डाक निर्धारित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >