समारोहपूर्वक मनायी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

राजीव गांधी की जीवनी पर डाला विस्तृत रूप से प्रकाश

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को शहर के बंगाली टोला में स्थित पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्व डूमर लाल बैठा जी के आवासीय परिसर में पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.मौके पर मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक नैय्यर मसूद खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा, पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद, अनिल सिन्हा ने कहा कि पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे. उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी. कहा कि राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी नेता थे. जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी. उनके निर्णयों ने भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया. मौके पर नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुलशन आरा,अफसाना हसन, जोया खान,मनोज कुमार जायसवाल, तसद्दुक खान, शंकर प्रसाद साह, कंचन विश्वास, मो अलीम उद्दीन,अधिवक्ता विनय कुमार सिंह, करण कुमार पप्पू ,उपेंद्र प्रसाद रजक,पूनम देवी, रोहित राज, प्रिंस कुमार,अमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >