16 गैस एजेंसियों में छापेमारी, कोई गड़बड़ी नहीं

जिले में सिलिंडर का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध

अररिया. जिले में एलपीजी सिलिंडर की सुचारू व पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. जिले में फिलहाल सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. गैस सिलिंडर की सहज आपूर्ति उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराने, इसकी जमाखोरी व कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर गठित अधिकारियों की विशेष टीम ने शुक्रवार को जिले के 16 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की. इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की अनियमितता का कोई मामला सामने नहीं आया. गौरतलब है कि जिले में सुचारू रूप से उपभोक्ताओं तक एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किये जा रहे हैं. इसी तरह नगर परिषद व नगर पंचायत इलाकों में तीन वार्डों पर एक क्लस्टर का निर्माण कर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. इसे लेकर जिला नियंत्रण कक्ष दिन रात क्रियाशील है. अब तक जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 519 उपभोक्ताओं के शिकायत प्राप्त हुए हैं. इसमें 519 शिकायतों का ससमय निष्पादन हो चुका है. शेष 17 मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित गैस एजेंसी को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. तेल व प्राकृतिक गैस की किल्लत की वर्तमान समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के स्तर से शादी विवाह सहित अन्य समारोह को लेकर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >