सिकटी थाना में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

लोगों ने एसपी से की नशा व अतिक्रमण हटाने की शिकायत

सिकटी थाना में एसपी ने लोगों से किया जनसंवाद, कहा अगर कोई समस्या है तो मेरे व्हाट्सएप पर मैसेज दें : एसपी सिकटी. सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सिकटी थाना परिसर में गुरुवार को एसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी श्री कुमार ने आमलोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी. दर्जनों की संख्या में लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन देकर एसपी को समस्याओं से अवगत कराया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की. वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास ने कहा कि बरदाहा थाना क्षेत्र के सतवेर ठेंगापुर गांव स्मैक का हब बना हुआ है. जिससे खास कर बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं. इसके निजात पर बल दिया गया. पूर्व प्रमुख कमरूज्जामा ने एसपी से कहा कि मुरारीपुर गांव जो भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड के पास है. गांव में जाने का रास्ता नो मैन्स लैंड से ही है. एसएसबी द्वारा गांव आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. शादी में भी वाहन आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिससे मुरारीपुर गांव के लोग परेशान हैं. समस्या के समाधान के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सीओ से मिल कर इस समस्या का निदान करने करें. वहीं बजारू सिंह ने बालिका उच्च विद्यालय सिकटी में अतिक्रमण का मामला उठाया, एसपी ने थानाध्यक्ष को सरकारी जमीन पर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है. उसे सीओ से मिल कर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने कहा कि प्रति दिन 11 बजे से 01 बजे दिन तक आफिस में लोगों की समस्या सुनता हूं. जन संवाद कार्यक्रम के तहत मैं आप लोगों की समस्या सुनने आया हूं. जमीन संबंधित विवाद कई स्तर के आते हैं. जहां पर जबरदस्ती जमीन संबंधित विवाद लोग करते हैं वैसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कहीं. मेरे व जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं विवाद को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है. एसपी ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपलोग जितना सहयोग करेंगे उतना अच्छा पुलिसिंग होगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आप अभी नहीं बोल पा रहे हैं तो मेरे व्हाट्सएप पर मैसेज दे सकते हैं. इससे पूर्व सिकटी पुलिस ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, एसएसबी सहायक सेनानायक, मुखिया रमेश यादव ,मुखिया प्रतिनिधि अरुण मंडल, नारायण सिंह, मो बालिस्टर, पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम, भवेश राय, गणेश शंकर राय, राजा अरमान सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >