लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन : एसडीपीओ

कनीय पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

एसडीपीओ ने फारबिसगंज थाना का किया निरीक्षण फारबिसगंज. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सोमवार को आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंच कर थाना परिसर का निरीक्षण किया. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने थाना पहुंच कर थाना के परिसर में अवस्थित मालखाना कक्ष,सिरिस्ता कक्ष,अनुसंधान कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष,थानाध्यक्ष कक्ष,थाना परिसर में बने बाथरूम सहित अन्य कक्ष का बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया. थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद एसडीपीओ ने थाना के स्टेशन डायरी,गुंडा पंजी, मालखाना पंजी,गिरोह पंजी,तख्ती,डोसियर सहित थाना के अन्य पंजी व अन्य फाइलों का बड़े ही बारीकी के साथ अवलोकन किया. एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष सहित थाना में पदस्थापित कनीय पुलिस पदाधिकारियों सह कांडों के अनुसंधान कर्ताओं के साथ बैठक कर थाना में लंबित कांडो की समीक्षा की. एसडीपीओ ने थाना में पदस्थापित एक एक कनीय पुलिस पदाधिकारी सह कांडो के अनुसंधान कर्ताओं से बारी बारी से उनके पास लंबित कांडों के संदर्भ में जानकारी ली. किन किन कांडों में क्या कार्रवाई हुई व आरोपियों की गिरफ्तारी हुई,कौन कौन से कांडों का निष्पादन हुआ इसकी विस्तृत जानकारी ली. एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष व कांडों के अनुसंधान कर्ताओं को लंबित कांडो के त्वरित निष्पादन करने,लंबित कांडों में फरार चल रहे आरोपियों,वारंटियों को अभियान चला कर गिरफ्तार करने,थानाक्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने,अपराध व अनुसंधान नियंत्रण सहित अन्य कई आवश्यक और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये.मौके पर अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अनि उपेंद्र शर्मा,अमरजीत कुमार,दीपक कुमार,विजय कुमार,प्रभा कुमारी सहित थाना में पदस्थापित अन्य सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >