किसान चौपाल को लेकर कार्यक्रम तय

प्रखंड के पैक्सों में 20 फरवरी से शुरू हो रहा चौपाल

-4-प्रतिनिधि, भरगामा सहकारिता विभाग ने अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संदेश आम जन तक पहुंचाने को लेकर भरगामा प्रखंड के पैक्सों में किसान चौपाल को लेकर कार्यक्रम तय कर दिया है. प्रखंड के पैक्सों में 20 फरवरी से सहकारी चौपाल शुरू हो रहा है. चौपाल के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीण के बीच सहकारिता विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को भरगामा व वीरनगर पूर्व पैक्स में सहकारिता किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा. इसी प्रकार 21 फरवरी को वीरनगर पश्चिम, धनेश्वरी व हरिपुर कला पैक्स में, 22 फरवरी को जयनगर व खजूरी 23 फरवरी को कुशमौल, मानुलहपट्टी व नया भरगामा, 24 फरवरी को पैकपार, रघुनाथपुर उत्तर, रघुनाथपुर दक्षिण 25 फरवरी को रामपुरआदि, शंकरपुर, सिमरबनी व 26 फरवरी को सिरसिया हनुमानगंज, सिरसिया कला, विषहरिया पैक्स में किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयशंकर झा ने बताया वर्ष 2025 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसलिए पूरे राज्य में जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >