ARARIA गैस सिलेंडर की किल्लत: उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

पलासी में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पलासी (अररिया) अशोक झा बबलू की रिपोर्ट :

पलासी में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसपी एचपी गैस एजेंसी हसनपुर के विक्रेता द्वारा घर-घर गैस पहुंचाने के नाम पर गैस सिलेंडर लोड वाहनों को यत्र-तत्र लगाकर वितरण किया जा रहा है. रविवार को सोहागपुर वार्ड नंबर 13 में गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ा. कई लोगों ने बताया कि पहले आए वाहन से गैस सिलेंडर खत्म हो गया, अब दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे हैं. गैस एजेंसी के कर्मियों का कहना है कि वे घर-घर गैस वितरण कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >