बीएचएम ने अनुमंडलीय अस्पताल में पत्नी का कराया प्रसव

सरकारी अस्पताल पर जताया भरोसा

फारबिसगंज. सीएचसी भरगामा के बीएचएम गगन राज ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी पत्नी का सिजेरियन प्रसव फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में करवा कर यह संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों में भी बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है. इस संबंध में बीएचएम गगन राज ने बताया कि जब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मी खुद अपने परिवार के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों व आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आर्थिक और मानसिक तनाव से बचने के लिए सरकारी अस्पतालों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में मार्च में 15 अप्रैल में 10 व मई के महीने में 02 मई तक 02 सिजेरियन आपरेशन से प्रसव हुआ है. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा ने सिजेरियन ऑपरेशन किया जबकि उनके साथ सहयोग में ओटी इंचार्ज सोनी कुमारी सहित अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय होकर लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >