ARARIA बारिश के बाद जोगबनी के इंद्रानगर की सड़क पर जलजमाव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी
जोगबनी नगर परिषद के इंद्रानगर स्थित शनिमंदिर से पश्चिम दिशा में जाने वाली सड़क सरकारी उपेक्षा का शिकार है.
जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट :
जोगबनी नगर परिषद के इंद्रानगर स्थित शनिमंदिर से पश्चिम दिशा में जाने वाली सड़क सरकारी उपेक्षा का शिकार है. दो दिनों तक हुई बारिश के बाद यह सड़क झील में तब्दील हो गई है जिससे आमलोगों सहित महिलाओं व स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क के चारों ओर ऊंची सड़के बन जाने से यह सड़क नीची हो गई है व निकासी की कोई व्यवस्था ना होने के कारण हल्की बारिश में ही यह सड़क झील में तब्दील हो जाती है. हालांकि नप मुख्य पार्षद सहित नप ईओ ने इस सड़क का कई बार निरीक्षण कर इस सड़क को जल्द बनाने का आश्वासन तो दिया है लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है. गौरतलब है है एक घनी आबादी आने जाने हेतु इसी सड़क का प्रयोग करते है. वही मानसून का मौसम प्रारम्भ होने के साथ ही स्थानीय लोगों को यह भय सता रहा है की स्कूली बच्चों व महिलाओं को इस झील वाली सड़क को पार करना पड़ेगा जो काफी कष्टदायी है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद जोगबनी से जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण करने की मांग की है.