मेंटेनेंस को लेकर आज मुख्यालय में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली, न्यू टाउन फीडर में होगा कार्य

अररिया शहरी में 8 सितंबर को 3 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. न्यू टाउन फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. उपभोक्ता अपने जरूरी काम पहले निपटा लें.

अररिया : विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी से निकलने वाले 11 केवी न्यू टाउन फीडर में मंगलवार, 8 सितंबर को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि न्यू टाउन फीडर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान जैन धर्मशाला चौक, नवरत्न चौक, चांदनी चौक, इस्लामनगर और आजाद नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

जरूरी काम पहले निपटा लें उपभोक्ता

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी दैनिक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि मेंटेनेंस के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सके.

विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >