दुष्कर्म के आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की जब्ती

-19 प्रतिनिधि, अररिया महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित के घर ढोल बाजा बजाकर मौखिक रूप से जानकारी देते हुए इश्तेहार चिपकाया. महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि गत फरवरी में हुई दुष्कर्म की घटना का आरोपित फरार चल रहा है. इसको देखते हुए महिला थाना कांड संख्या 12/25 के आरोपित जोकीहाट थाना क्षेत्र के शेरलंघा वार्ड संख्या 04 निवासी मो मुस्ताक पिता मोइनउद्दीन के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार तामिला कराया गया है. यदि फरारी आरोपित निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की करते हुए संपत्ति की जब्ती की जायेगी. इस दौरान एसआइ सुधा कुमारी, महिला थाना पुलिस व स्थानीय पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >