होली में चौक-चौराहों पर रहेगी पुलिस तैनात

होली को लेकर हुई अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

प्रतिनिधि, फारबिसगंज होली के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था के संधारण को ले कर एसडीओ शैलजा पांडेय के अध्यक्षता में गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में फारबिसगंज के अलावा अनुमंडल के नरपतगंज, भरगामा प्रखंड से आये शांति समिति के सदस्यों ने होली के अवसर पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझावों को रखा. इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी मूलचंद गोलछा ने बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि होली के एक दिन पूर्व 13 मार्च को भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय के समीप हटकोला पर होलिका दहन का कार्यक्रम होगा. जबकि समाजसेवी वाहिद अंसारी, जदयू नेता रमेश सिंह ने कहा कि 14 मार्च को होली है व शुक्रवार भी है, इसलिए 12 बजे से दोपहर पुलिस गश्ती बढ़ाया जाये व सभी चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए. बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने नरपतगंज, भरगामा, जोगबनी में होली के त्योहार के अवसर पर होलिका दहन कार्यक्रम का जानकारी दी. बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों के विचारों व सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद एसडीओ ने कहा कि होली के त्योहार के अवसर पर प्रशासन के द्वारा सभी चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस बलों का प्रतिनियुक्ति रहेगा. विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ले कर चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व डीसीएलआर अमित कुमार के अलावा नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, नप ईओ सूर्यानंद सिंह, सीओ ललन कुमार ठाकुर, सीओ नरपतगंज रविंद्र कुमार, जोगबनी नप सिटी मैनेजर शफी अहमद, बीडीओ संजय कुमार, नरपतगंज ईओ विकास कुमार, भरगामा बीडीओ शशिभूषण कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, नरपतगंज कुमार विकास, सिमराहा प्रेम कुमार भारती, फुलकाहा रौनक कुमार सिंह, भरगामा अनि दीपक कुमार, बथनाहा अनि मिथलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >