कुर्साकांटा. एसएसबी 52वीं बीओपी लैलोखर व कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 169 के निकट भारतीय क्षेत्र में तस्करी को लेकर भारतीय क्षेत्र में ला रहे गांजा की बड़ा खेप को बरामद करने में सफलता मिली. हालांकि अन्य बरामदगी की तरह इस कार्रवाई में भी गांजा तस्कर अंधेरा का लाभ उठाते हुए मक्का के खेत के रास्ते भागने में सफल रहे. जानकारी देते थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि नेपाल से गांजा का बड़ा खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है. मिली सूचना के आधार पर एसएसबी 52वीं बीओपी लैलोखर व कुआड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी का 115 किलोग्राम गांजा जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य बीस लाख आंकी गई है.
पुलिस ने 115 किलो गांजा किया बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
