हत्यारोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गांव की गलियों में ढोल बजाकर दी सार्वजनिक सूचना

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के पछियारी पिपरा पंचायत के बरडेंगा गांव में सोमवार को हत्याकांड के फरार आरोपित के घर पुलिस ने ढोल बजाकर नोटिस चिपकाया. कांड संख्या 94/24 से जुड़े हत्याकांड में आरोपित लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर है. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दिया है अन्यथा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. न्यायालय के निर्देश पर महलगांव थाना पुलिस ने गांव की गलियों में ढोल बजाकर सार्वजनिक सूचना दी. आरोपित के घर कुर्की-जब्ती से संबंधित नोटिस चिपकाया. पुलिस का साफ संदेश है कि फरारी अब और नहीं चलेगी. इस कार्रवाई का सीधा मकसद आरोपित पर मनोवैज्ञानिक व कानूनी दबाव बनाना है, ताकि वह तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करें. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्या जैसे संगीन अपराध में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपित के फरार रहने के कारण न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त हुआ है. यदि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं हुआ, तो कानून के तहत अगली सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद बरडेंगा गांव में लोगों की भीड़ जुट गयी. इस पूरी कार्रवाई में महलगांव थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >