पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

बिना कागजात वाले चालकों में मचा रहा हड़कंप

-22- प्रतिनिधि, अररिया एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान समय समय पर चलाया गया. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी भी दी गई है. जिसमें कहा गया है कि जिले के सभी थानों के द्वारा सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई वाहन जब्त भी किये गये हैं. इसके साथ कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. वहीं, पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही है. बिना कागजात के वाहनों को जब्त किया गया. बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए लोगों से जुर्माना भी वसूला. साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >