पोक्सो एक्ट का नामजद आरोपी रियाज साह गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज होने के दो दिन भीतर पुलिस ने दबोचा

POCSO Accused: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत घूरना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो (POCSO) एक्ट के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस की इस मुस्तैदी से लगातार फरार चल रहे आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट

POCSO Accused: बिहार के अररिया जिला अंतर्गत घूरना थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और गंभीर मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पोक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसमतिया निवासी रियाज साह के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम वकील साह है. पुलिस लंबे समय से इस आरोपी की तलाश में तकनीकी और स्थानीय खुफिया इनपुट के जरिए नजर रख रही थी.

लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था आरोपित

घूरना थाना पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रियाज साह के खिलाफ घूरना थाने में कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया था. यह प्राथमिकी इसी महीने दिनांक 9 जून 2026 को दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 137(2), 3(5) के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की गंभीर धारा 08/12 लगाई गई थी. केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कानूनी दंडात्मक कार्रवाई और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की विशेष टीम ने धर दबोचा.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया अररिया जेल: थानाध्यक्ष

इस पूरे मामले को लेकर घूरना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन बेहद संवेदनशील है. ऐसे मामलों में नामजद आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. थानाध्यक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि थाने में आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी रियाज साह को कड़े पुलिस पहरे के बीच न्यायिक हिरासत में अररिया न्यायालय भेज दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >