मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस व एसएसबी जवान की होगी प्रतिनियुक्ति

15 फरवरी से प्रारंभ हो रहा 15 दिवसीय आयोजन

महा शिवरात्रि महोत्सव. तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने किया सुंदरनाथ धाम का निरीक्षण

मंदिर पहुंचने वाले मार्गों की ली जानकारी, कैसे होगी वाहनों की पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था के साथ जवानों की प्रतिनियुक्ति पर हुई चर्चा

कुर्साकांटा. आगामी 15 फरवरी से प्रारंभ हो रहे 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को डीएम व एसपी ने सुंदरनाथ धाम में सुंदरी मठ न्यास समिति के लोगों के साथ बैठक की. डीएम बिनोद दूहन व एसपी जितेंद्र कुमार ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. डीएम ने कमेटी के लोगों से मंदिर के इतिहास की विस्तृत जानकारी ली. पदाधिकारी द्वय ने महाशिवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकासी द्वार को देखा. डीएम ने माता पार्वती मंदिर के पूरब बने नये चबूतरे पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी ली. इस दौरान महा शिवरात्रि के दिन आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया. डीएम ने नये चबूतरे पर होने वाले मुंडन संस्कार की भी जानकारी ली. एसपी ने कमेटी के लोगों से मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली. पदाधिकारी द्वय ने सीसीटीवी कैमरा के डिस्प्ले का निरीक्षण किया व सीसीटीवी कैमराें की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया. कुर्साकांटा हत्ता चौक से वाया सुंदरनाथ धाम, रजौला चौक, मधुबनी, चैता चौक, तिरंगा चौक बटराहा, मेंहदीपुर आदि रास्ते में पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पर चर्चा की गयी. अधीनस्थ अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. इसके साथ हीं मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस जवान व एसएसबी की प्रतिनियुक्ति की बात कही.

अलग-अगल द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश व निकास होने से भीड़ रहेगी व्यवस्थित : एसपी

एसपी जितेंद्र कुमार ने सुंदरनाथ के निरीक्षण के बाद बताया कि सुंदरनाथ में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ होती है, इसलिए मंदिर परिसर में प्रवेश व निकास द्वार को अलग-अलग बनाने की जरूरत है. हालांकि अगर जरूरत हो तो इसे तीन भी किया जा सकता है. इससे मंदिर परिसर के उत्तर द्वार से प्रवेश को लोड घटेगा. एसपी ने बताया कि वे चाह रहे हैं कि श्रद्धालु मंदिर परिसर के पूरब भाग में अवस्थित पोखर के पूर्वी छोर से प्रवेश करें व उनका निकास उत्तरी द्वार से किया जायेगा. मंदिर परिसर के पश्चिमी हिस्से में भी एक द्वार है, इस द्वार का इस्तेमाल भी प्रवेश के लिए किया जा सकता है. हालांकि मंदिर के पश्चिमी भाग में अवस्थित द्वार को तीन माह पूर्व ताला मार कर बंद कर दिया गया है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महा शिवरात्रि तक इस द्वार को भी खोला जा सकता है. क्योंकि मंदिर परिसर के पश्चिमी हिस्से से आने वाले श्रद्धालु इस हिस्से से भी प्रवेश कर सकते हैं व पूरबी हिस्से से आने वाले श्रद्धालु पूरब की तरफ से प्रवेश कर सकते हैं. इसके साथ ही निकास की व्यवस्था उत्तर हिस्से से की जा सकती है. एसपी ने बताया कि भीड़ अगर तीन हिस्सों में बटेगी तो जाहिर सी बात है, भीड़ को कंट्रोल करना आसान होगा. बता दें कि सुंदरनाथ एक पांडवकालीन इतिहास को संजोये हुए ऐतिहासिक मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है, बिहार सरकार इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है. वहीं धार्मिक न्यास परिषद से जुड़े होने के कारण इसके सदस्य भी मंदिर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

मौके पर थे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम बीरबल दास, एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत, कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, एसएसबी 52 वीं लैलोखर के सहायक सेनानायक मोहित भार्गव, बिजली एसडीओ कोमल कुमारी, बीडीओ नेहा कुमारी, सीओ आलोक कुमार,आरओ मुकेश कुमार मंडल, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र,सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बिजली जेई अरविंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह, कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, विजय केशरी, रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, रामानंद मंडल, जोशी मंडल, मनोज भगत, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, महंत सिंहेश्वर गिरि, छोटू साह, भानू सिंह,नयन भगत समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >